यह ग्रामीण भारत में पारिस्थितिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को तेज़ करने/गति देने के लिए आपसी सहयोग से चलाई जा रही/सहयोगात्मक पहल है. enhancing ecological, social and economic wellbeing in rural India
'बंजर भूमि' की पुनर्कल्पना: भारत के कॉमन्स की क्षमताओं का प्रकटीकरण
13 मई 2025
भारत के साझा वनों, चरागाहों और जल स्रोतों, जिन पर 35 करोड़ से ज़्यादा लोग आश्रित हैं, को "बंजर भूमि" मानने की पुरानी धारणाओं को अधिकार-आधारित दृष्टिकोण से बदलने का आह्वान.
हमारी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) प्लेबुक्स देखें — यह आदिवासी इलाकों में अभिसरण, सामुदायिक योजना निर्माण और कॉमन्स प्रबंधन में सहयोग करने वाली व्यावहारिक मार्गदर्शिका है.
झारखंड में, ग्राम पंचायत सहायता डेस्क वंचित ग्रामीणों के लिए पुल का काम कर रहे हैं, ग्रामीण समुदायों के हक़ एवं अधिकार सुनिश्चित कर रहे हैं और उनके ज़रिए कॉमन्स का पुनर्स्थापन कर रहे हैं.
कॉमन ग्राउंड एक आपसी सहयोग से चलाई जा रही/सहयोगात्मक पहल है जो नागरिक समाज, सरकार, शोधकर्ताओं और बाज़ार की शक्तियों/बाज़ार के किरदारों को एक मंच पर लाता है ताकि विकेंद्रीकृत शासन को मज़बूत, पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्स्थापित और अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के नेतृत्व में सहयोग किया जा सके.
यह पहल 35 करोड़ से ज़्यादा ग्रामीणों का भरण-पोषण करने वाले 20.5 करोड़ एकड़ में फैले जंगलों, चरागाहों और जल स्रोतों पर केंद्रित है. इसके द्वारा यह समुदायों के बेहतर भविष्य के लिए ज़रूरी संपर्क, प्रक्रियाएँ और सहायक प्रणालियाँ तैयार करता है. साथ ही समय की ज़रूरत के अनुसार गति और पैमाने में बदलाव लाता है.
कॉमन्स साझा संसाधन होते हैं, जैसे जंगल, चारागाह और जल स्रोत. इनका प्रबंधन समुदाय स्थानीय कायदों, पारस्परिक देखभाल और स्व-नियमन के जरिए सामूहिक रूप से करते हैं.
इनमें पीढ़ियों के दौरान विकसित होने वाली सांस्कृतिक और ज्ञान प्रणालियाँ भी शामिल हैं. कॉमन्स सहयोगपूर्ण उपयोग और प्रबंधन को सक्षम बनाते हैं और सामुदायिक संगठनों और स्व-शासन को केंद्र में रखकर शोषणकारी मॉडलों का शक्तिशाली विकल्प प्रदान करते हैं.
आश्रित आबादी
भारत में 35 करोड़ से ज़्यादा गरीब ग्रामीण आबादी अपनी आजीविका के लिए कॉमन्स के संसाधनों पर निर्भर है.
आर्थिक मूल्य
कॉमन्स से गरीब ग्रामीण परिवारों को सालाना लगभग 90.5 अरब अमेरिकी डॉलर (6.6 लाख करोड़ रुपये) की आय होती है.
क्षेत्रफल
भारत में लगभग 20.5 करोड़ एकड़ में कॉमन्स मौजूद हैं.
Self Governance
Commons are managed through self-regulatory local institutions such as Gram Panchayats, FRA committees, Van Suraksha Samitis, and Gram Sabhas that enable collective community decisions.